logo

आपका एक-एक वोट हेमंत सोरेन की रिहाई का रास्ता खोलेगा, मोदी सरकार सिर्फ खरबपतियों के लिए बनाती है नीतियांः प्रियंका गांधी

जीगबो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज गोड्डा आई थीं। इस दौरान उन्होंने जमकर बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि गोड्डा से मेरा पुराना पुराना रिश्ता है। आपने भी सुना होगा पंडित नेहरू जी के समय में जब मोतिया-डुमरिया के एक कार्याकर्ता ने अपनी बेटी की शादी में बुलाया था। उस समय पत्र बहुत देर से पहुंचता था। ऊपर से हवाई जहाज जा रही थी लोगों ने सोच लिया कि पंडित जी जा रहे हैं। खैर उस समय तो पंडित जी नहीं आए लेकिन आज मैं आ गई हूं उनकी जगह पर बहुत सालों बाद। इंदिरा गांधी जी का बाबा बैद्यनाथ से विशेष लगाव था। आपके पूरे समुदाय के लिए बहुत श्रद्धा थी। मैं छोटी थी एक बार मेरे माता पिता कहीं घूमने गये थे तो मैं अपने दादी जी के कमरे में सोती थी। मेरी दादी मुझे रोज रात को कहानी सुनाती थी। सुनाते-सुनाते मुझे आपकी संस्कृति के बारे में बताती थी। बताती थी कि कैसे आप प्रकृति की रखवाली करते हैं। उनके दिल में आपके समुदाय आदिवासियों को लेकर बहुत श्रध्दा दी। वह आपके दिए गिफ्टस को अच्छे से रखती थीं। आज भी आप जाएंगे तो देखेंग कि आदिवासी समुदाय से उनको कितना लगाव था। आपके दिए सामानों को उन्होंने सहेज कर रखा था। उन्होंने बचपन में हमें ये सब चीजें सिखाईं। लेकिन इसके साथ साथ ये जो उनकी श्रद्धा थी पूरे आदिवासी समाज के लिए वो श्रद्धा कांग्रेस पार्टी की नीतियों में भी दिखेगी। इंदिरा जी ने जल, जंगल जमीन का अधिकार मजबूत तरीके से दिया। जमीन के पट्टे और जंगल पर जो अधिकार है उन्होंने ही मजबूत बनाया। आपके इतिहास पर आपको गर्व होना चाहिए। सिद्दो-कान्हो, चांद भैरव, तिलका मांझी जैसे महान नेता यहीं से उभरे हैं। मैं उन सभी आदिवासी नेताओं को प्रणाम करती हूं और उनसे प्रेरणा लेती हूं। 


हमारी जो नीतियां कांग्रेस पार्टी की वो हमेशा आपको मजबूत बनाने वाली रही है। लेकिन आज जो भाजपा की सरकार है भाजपा की वह ना तो आपको ठीक से पहचानती है ना आपके पक्ष में नीतियां बनाती है। आपने देखा होगा आज क्यो हो रहा है देश में। आपके मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ही जेल में डाल दिए जाते हैं। क्यों। फर्जी बयानों पे, फर्जी मुकदमो में। उनपे ऐसा केस डाला है जो सच हो ही नहीं सकता। फिर भी भाजपा की सरकार ने उनको जेल में डाल दिया और पूरा चुनाव आपको उनके बिना लड़ना पड़ रहा है। मोदी जी ने सोचा होगा कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे तो यहां से चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। लेकिन आपका समाज, आदिवासी शक्ति, इतनी मजूबत है आपमें इतनी शक्ति है,कि आज देखिए कल्पना जी हेमंत जी की लड़ाई लड़ रही हैं। शेरनी की तरह सब मुसीबतों का सामना कर रही हैं। हेमंत जी की बात आपतक पहुंचा रही है। इंडिया गठबंधन की प्रोगाम आपतक पहुंचा रही है। मैं उनको अपनी छोटी बहन मानती हूं। नारी शक्ति की प्रतीक मानती हूं। जब जब उनको देखती हूं मुझे बहुत खुशी होती है। बहुत गर्व होता है। 


सोचिए जिन्होंने आज तक राजनीति नहीं की थी। आज तक बच्चों की देखभाल कर रही थीं घर में। अचानक उनके पति को जेल में डाला जाता है, घबराती नहीं है हिम्मत नहीं हारती है रोती नहीं है बल्कि उठके अपने पति की लड़ाई अपने समाज की लड़ाई आगे बढ़ाती है। आपको उनपर गर्व होना चाहिए कि आपके आदिवासी समाज की शक्त उनमें दिख रही है। आज देखिए देश के हालात क्या है। एक ऐसी सरकार है देश में जो आपका आदर नहीं करती। इसका उदाहरण यही है कि आपके मुख्यमंत्री को इन्होंने जेल में डाल दिया है। लेकिन और बड़ी मिसाल है कि इनके नेता जगह-जगह जाकर कह रहे हैं कि इनको पूरी बहुमत से जिताया जाएगा तो संविधान को बदल डालेंगे। इस संविधान ने आपको अधिकार दिये हैं। इस संविधान ने आपको जल, जंगल जमीन पर हक दिया है। आपको वोट देने का अधिकार दिया है। आपको आरक्षण दिया है। जब भाजपा के नेता इसको बदलने की बात करते हैं तो उनका क्या मतलब है। क्यों कि है ये बात इसको समझने की जरूरत है। शुरू में इनके प्रत्याशियों ने ऐसा कह दिया है कि हमे 400 सीट दीजिए हम संविधान बदल देंगे। 9 से 10 जगह ऐसा कह दिया। उसके बाद इनको लगा कि इसको कहने से शायद नुकसान ना हो जाए तो मोदी जी मंच से कहने लगे कि नहीं-नहीं ऐसा नहीं होगा। जबकि मोदी जी ने ही ऐसा कहने को कहा होगा। 


हमने बहुत बार देखा है कि जो  जो बातें इन्होंने की है, पहले मना कर दिया कि हम ऐसा नहीं करेंगे और फिर बहुमत मिलने पर ऐसा ही काम करते हैं। हमें इनकी बातों पर भरोसा नहीं है। इनकी बातें हल्की हो चुकी है। अगर ये सत्ता में आएंगे तो ये संविधान को बदल देंगे। ये आपके आरक्षण को कमजोर करेंगे। आपके अधिकारों को कम करेंगे। इसका हमें यकिन है। क्योंकि 10 सालों में इन्होंने लोकतंत्र को हर तरह से कमजोर किया है। इन्होंने संसद को कमजोर किया है। पहले कानून बनते थे तो चर्चा होती थी, बहस होती थी वो सारे बहस बंद कर दिया। इन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। यहां हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। राहुल गांधी जो पर कई मुकदमें किए गये। उनको संसद से निकाल दिया, अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। कंग्रेस के खाते बंद कर दिये। न्यायपालिका पर हमला किया उनको कमजोर कर दिया। सारे मीडिया चैनल को इनके खऱबपती मित्रों ने खरीद लिया है। आज इस देश में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के लिए सिर्फ जनता है और विपक्ष के नेता हैं। हम आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ भी हो जाएगा हम इनको संविधान बदलने नहीं देंगे। आपके आरक्षण को कमजोर नहीं होने देंगे। आपके अधिकारों को कमजोर नहीं होने देंगे। इंदिरा गांधी से लेकर सारे नेता आपको मजबूत किया है। हम आपकी लड़ाई लड़ेंगे। 


जल जंगल और जमीन पर आपका जो अधिकार है उसे हम कम नहीं देंगे।  आज भाजपा के नेता और इनके खरबपतियों की नजर आपके जल, जंगल जमीन पर है। एसपीटी और सीएनटी एक्ट के साथ छेड़छाड़ करने की इच्छा है। आपकी जमीन आपके पानी अडाणी को दे दिए गये। आपको ना नौकरी मिलती है ना ही बिजली। सारी बिजली विदेश जाती है आपको नहीं मिलती। आज इन्होंने विपक्ष पर हमला किया हुआ है। मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। ताकि इनकी सच्चाई आपको नहीं पता चले। इनकी सच्चाई क्या है। इनकी सच्चाई ये है कि पूरे देश में जितनी भी इनकी नीतियां है सब इनके बड़े-बड़े खरबपती मित्रों के लिए बन रहे हैं। जिस तरह से आपकी जमीन ली गई आपको मुआवजा नहीं दिया गया। यहां पर बड़े-बड़े खरबपतियों को खूब फायदा हुआ लेकिन आपको नहीं हुआ। इस तरह से पूरे देश में कर रहे हैं। देश के कोयले के खदान, देश की बिजली, हवाई अड्डे, बंदरगाह सारे अपने खरबपती मित्रों को दे दिए गये हैं। ये लोग खरबपतियों के कर्ज को माफ करते है। 16 लाख करोड़ रुपये माफ किये हैं 22,23 खरबपतियों के। और देश के किसान का एक रुपया माफ नहीं किया। आज देश का गरीब किसान गरीबी से जूझ रहा है। किसान खेती करने जाता है तो हम सामान महंगा होता है। जीएसटी लगता है। उपज का सही दाम नहीं मिला। आपदा आती है तो मुआवजा भी नहीं मिल पाता। 


प्रियंका गांधी ने वैक्सीन को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम ने उस वैक्सीन के पहचान पत्र से अपना फोटो हटा लिया है। उनसे 52 करोड़ का चंदा भी लिया गया है। इनकी सारी नीतियां खरबपतियों के लिए है। आपको कैसी सरकार चाहिए ये आप गहराई से सोच लीजिए। प्रदीप यादव आपके आपने है। कांग्रेस की इनमें विचारधारा है। जाति धर्म से ऊपर हैं ये। ये गरीबों को किसानों को सर्वोपरी मानते हैं। आपको ऐसे प्रत्याशी चाहिए या वो ताज होटल वाले। आपको ऐसे प्रत्याशी चाहिए जो यहां का है या कोई बाहरी। प्रदीप जी बाबा के सेवक हैं। आपके सेवक है। इन्हें अपना आर्शीवार्द दीजिए। मुझे बहुत खुशी है कि फुरकान अंसारी जैसे नेता पूरी शक्ति से काम कर रहे हैं। यहां का जब चुनाव होगा और आप जब ईवीएम का बटन दबाएंगे तो याद रखिए की आप हेमंत जी रिहाई का रास्ता खोलेंगे। 

Tags - Priyanka Gandhi Priyanka Gandhi News Priyanka Gandhi in Godda Hemant Soren Kalpana Soren